12 जुलाई की भारत और विश्व की ऐतिहासिक व् प्रमुख घटनायें – Historical Events of 12 july ) :
देश ( भारत ) और दुनिया ( विश्व ) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई ( Historical Event ). जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं ।आज का दिन विशेष क्या है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न ( Today History Questions in hindi ) जरूर पूछे जाते है । प्रत्येक दिन itihas में कुछ न कुछ ऐसा होता है , जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे : खेल - जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना , किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु , किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना , विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि , कोई भौगोलिक खोज , आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस , विज्ञान में अविष्कार , आज के दिन की खास बातें आदि ।
आज का दिन विशेष क्या है
करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर हिंदी में - daily Current Affairs in Hindi
भारत के राष्ट्रीय उद्यान
प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल
भारत के राज्य राजधानी मुख्यमंत्री और राज्यपाल 2022
12 जुलाई की भारत और विश्व की ऐतिहासिक व् प्रमुख घटनायें – Historical Events of 12 july
इतिहास में आज के दिन का महत्व - Importance of today day in History :-
इतिहास में आज का दिन विशेष क्या है :-
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ । तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास ।
12 जुलाई Ka Itihas (12 july की ऐतिहासिक घटनाये)
● पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में 1096 को क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
● इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को 1290 में बाहर निकाला गया।
● लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
● इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
● नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर 1673 में हस्ताक्षर हुए।
● शिवाजी ने 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
● विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने 1690 में रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
● अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने 1801 में फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
● जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 1812 में कनाडा पर हमला किया।
● भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
● अमेरिकी कांग्रेस ने 1862 में मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
● बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई थी।
● ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म 1912 में बनी।
● टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में 1918 को विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
● बेल्जियम ने 1935 में तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
● प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने 1943 में नाजियों को हराया 12000 मरे।
● महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 1949 में हटाया गया।
● अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
● भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई।
● अलकनंदा नदी में 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
● आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
● दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर 1989 को खोला गया।
● रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
● जापान में 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
● फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
● 1.7 अरब लोगों ने 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
● 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।
● भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा 2001 में प्रारम्भ हुई।
● उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर 2003 में बातचीत के लिए सहमत।
● मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
● इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर 2006 में हमला किया।
Famous Persons Born on 12 july (12 जुलाई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्म)
● रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 100 ईसा पूर्व में हुआ।
● हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 1895 को हुआ था।
● हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 1909 को हुआ था।
● क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 1965 को जन्म हुआ।
● भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 1982 को हुआ था।
● नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 1997 को पाकिस्तान में हुआ।
Famous Persons Death on 12 july (12 जुलाई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
● लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन 1489 में हुआ।
● प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 1982 को हुआ था।
● हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।
● विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 2012 को हुआ था।
● हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 2013 को हुआ था।
0 Comments