14 जुलाई की भारत और विश्व की ऐतिहासिक व् प्रमुख घटनायें – Historical Events of 14 july ) :
देश ( भारत ) और दुनिया ( विश्व ) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई ( Historical Event ). जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं ।आज का दिन विशेष क्या है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न ( Today History Questions in hindi ) जरूर पूछे जाते है । प्रत्येक दिन itihas में कुछ न कुछ ऐसा होता है , जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे : खेल - जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना , किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु , किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना , विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि , कोई भौगोलिक खोज , आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस , विज्ञान में अविष्कार , आज के दिन की खास बातें आदि ।
आज का दिन विशेष क्या है
करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर हिंदी में - daily Current Affairs in Hindi
भारत के राष्ट्रीय उद्यान
प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल
भारत के राज्य राजधानी मुख्यमंत्री और राज्यपाल 2022
14 जुलाई की भारत और विश्व की ऐतिहासिक व् प्रमुख घटनायें – Historical Events of 14 july
इतिहास में आज के दिन का महत्व - Importance of today day in History :-
इतिहास में आज का दिन विशेष क्या है :-
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ । तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास ।
14 जुलाई Ka Itihas (14 july की ऐतिहासिक घटनाये)
● फिलिप II की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस VIII फ्रांस के राजा 1223 में बने।
● बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने 1456 में ऑटोमन को पराजित किया।
● फ्रांस एवं पुर्तागल ने 1536 में स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
● मुगल बादशाह शाहजहां ने 1636 में औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
● फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत 1789 में हुई।
● अमेरिकी कांग्रेस ने 1798 में ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
● कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 1850 में हुआ।
● न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव 1853 में हुए।
● कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने 1861 में मशीनगन बनाई।
● अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में 1864 को सोने की खोज।
● यूरोपीय गुट ने 1900 को चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
● पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने 1914 में हासिल किया।
● हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान 1927 में शुरू हुई।
● जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत 1933 में हुई।
● द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने 1940 में स्वेज पर बमबारी किया।
● CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण 1951 में किया गया।
● इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना 1958 में हुई।
● मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने 1965 में किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।
● जयपुर में 1969 को मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
● अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 1969 में 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
● तत्कालीन सोवियत संघ ने 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
● अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 1976 में जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
● अमेरिका ने 1979 में अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
● ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत 1987 में हुआ।
● सं.रा. अमेरिका ने 1996 में पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
● मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री 1999 को नियुक्त।
● रूस की येलेना इसिनबायेवा ने 2003 में महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
● फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने 2007 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
● मिस्र की सरकार ने 2014 में इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
● इंग्लैंड के चर्च ने 2014 में महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
● नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान 2015 में बना।
Famous Persons Born on 14 july (14 जुलाई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्म)
● सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म 1656 में हुआ था।
● प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म 1856 में हुआ था।
● प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म 1900 में हुआ था।
● प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म 1902 में हुआ था।
● प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म 1909 में हुआ था।
● नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म 1942 में हुआ था।
● टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 1945 में हुआ था।
Famous Persons Death on 14 july (14 जुलाई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
● हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन 1975 में हुआ था।
● प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन 2003 में हुआ था।
0 Comments