Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2022
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022 का विवरण :-
योजना | मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022 |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान देना |
शुरुआत | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
बीमा राशि | 2 लाख रुपए अधिकतम |
वर्ष | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022 का उद्देश्य :-
उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के कर्मकार काफी गरीब होते हैं वह काफी संघर्षों के साथ अपने परिवार को पालते हैं इसलिए उनके पास आर्थिक समस्या हमेशा बनी रहती है, इसलिए वह अपना एवं अपने परिवार का बीमा कराने में असमर्थ रह जाते हैं, क्योंकि प्राइवेट बीमा कंपनियों द्वारा बीमा की दरें काफी उच्च होती हैं। इसी उद्देश्य से यूपी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकरो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश द्वारा शुरुआत की गई है।उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अधिक होने के कारण यहां असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों की तादाद भी बहुत ज्यादा है। प्रदेश के लगभग 4.5 करोड़ लोगों को बीमा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश में लाई गई है।इस योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकरो को सामाजिक सुरक्षा एवं उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वे कर्मकार जो दुर्घटनाग्रस्त होने पर अपना इलाज करवा पाने में असमर्थ होते हैं उन्हें दुर्घटना की स्थिति में ₹200000 तक बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना से जुड़े दस्तावेज, योग्यता एवं विशेषताओं की जानकारी लिए इसलिए लेख को आगे पढ़ते रहें ।
![]() |
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022 |
यह भी पढ़े :- भारत के राज्य राजधानी मुख्यमंत्री और राज्यपाल 2022
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं :-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 4.5 करोड़ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को बीमा की सुरक्षा पर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना शुरू की है। इस बीमा योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ एवं से स्थान निम्नलिखित हैं :-
👉 मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकारों को दिव्यांगता अथवा मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को ₹200000 तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
👉 इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 4.5 करोड़ असंगठित कर्मकारों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान होगी।
👉 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृत्यु या अपंगता की स्थिति में 200000 रुपए, दोनों हाथ या दोनों पैर अथवा दोनों आंख के खराब होने पर कर्म कारों को ₹200000 प्रदान किए जाएंगे।
👉 मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की विशेषता यह भी है कि कर्मकारों को एक हाथ अथवा एक पैर खराब होने पर ₹200000 की आर्थिक सहायता तथा एक पैर, एक आंख की खराबी पर ₹100000 की सामाजिक सुरक्षा प्रदान होगी।
यह भी पढ़े :- हरियाणा चारा-बीजाई योजना 2022 | Haryana Chara Bijai Yojana 2022 Online Apply
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश के लिए योग्यता :-
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के दस्तावेज (document) :-
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ कैसे मिलेगा ?
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग से संपर्क करना पड़ेगा तथा उन्हें श्रमिक विभाग के नाम एक आवेदन करना होगा। जिसमें उन्हें दुर्घटना की स्थिति का कारण तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके बाद श्रम विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी इसके बाद जांच रिपोर्ट को बीमा कंपनी एवं बैंक को भेजे जाएगी। यदि आवेदन में दी गई जानकारी सही होगी तो आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा अधिकतम 15 दिनों के भीतर दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति अथवा उसके परिजनों को बीमा की निर्धारित राशि प्रदान कर दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की आवेदन प्रक्रिया :-
उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्म कारों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें दुर्घटना होने के दिन से 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। इसका आवेदन करने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सामाजिक शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा । उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का आवेदन लाभार्थी जिला श्रम कार्यालय जाकर ऑफलाइन भी कर सकता है। ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को आवेदनों को श्रम कार्यालय द्वारा 48 घंटे के भीतर पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट करना होगा।
समीक्षा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा करने के बाद कहा जा सकता है कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकारों अथवा उनके स्वजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। अतः कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों एवं श्रमिकों के जीवन में काफी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
प्यारे दोस्तों, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर अवश्य करें एवं इस योजना से जुड़ी अपडेट के लिए तथा हमारी अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन बटन जरूर दबाएं तथा इस वेबसाइट को दोबारा जरूर विजिट करें।
Queries
1) मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश क्या है ?
Ans - यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
2) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022 का उद्देश्य क्या है ?
Ans - मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के परिजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
3) मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश में बीमा की राशि कितनी होगी ?
Ans - मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में विकलांगता अथवा मृत्यु होने पर अधिकतम ₹2 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी।
4) मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022 का ऑनलाइन आवेदन कहां करना होगा ?
Ans - मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर जाना होगा।
5) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की बीमा की राशि कितने दिनों में प्राप्त होगी ?
Ans - मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की राशि आवेदन करने के बाद से अधिकतम 15 दिनों के भीतर प्राप्त होगी।
6) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लाभ के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या होने चाहिए ?
Ans - इस योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, श्रम कार्ड, नॉमिनी प्रमाण पत्र, अकाउंट नंबर , विकलांगता प्रमाण पत्र आदि होनी चाहिए।
किसान हितों के संरक्षण-संवर्धन के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के सुगम क्रियान्वयन के लिए ₹175 करोड़ की धनराशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।@spgoyal@sanjaychapps1@74_alok pic.twitter.com/vaufOfah7H
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 19, 2021
0 Comments