history (toc)
30 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-
आज का इतिहास : 30 April 2022
Today in History in Hindi ( India and World ) :
देश ( भारत ) और दुनिया ( विश्व ) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई ( Historical Event ). जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं । विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न ( Today History Questions in hindi ) जरूर पूछे जाते है । प्रत्येक दिन itihas कुछ न कुछ ऐसा होता है , जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे : खेल - जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना , किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु , किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना , विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि , कोई भौगोलिक खोज , आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस , विज्ञान में अविष्कार , आज के दिन की खास बातें आदि ।
इतिहास में आज के दिन का महत्व - Importance of today day in History :-
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ । तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास ।
Today History 30 April 2022
29 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
● दिल्ली में लाल किले की नींव 1639 में आज ही के दिन रखी गयी।
● ताइवान पर चीन के मिंग वंश ने 1661 में कब्जा किया।
● कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में 1903 में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
● नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
● पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का 1965 में सफल प्रक्षेपण किया।
● अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने 1978 में यह घोषणा कि उसने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।
● जापान की सेना ने 1945 में रंगून छोड़ा।
● बांग्लादेश के चटगांव में 1991 में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
● अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 1992 में दंगे भड़के।
● 1993 में पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया था और उसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगाया गया था।
● रासायनिक हथियारों पर 1997 से प्रतिबंध लागू।
● बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक 1999 में जापानी संसद में मंजूर।
● सीरिया की अंतिम फौजी टुकड़ी 2005 में लेबनान से रवाना हुई।
● पाकिस्तान ने 2006 में हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
● ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
● ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद 2008 में एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
● तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
● ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का 2011 में विवाह हुआ।
Jharkhand General Knowledge :-
29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
● मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार भामाशाह का 1547 में आज ही के दिन जन्म।
● सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का 1848 में आज ही दिन जन्म हुआ।
● भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का 1919 में जन्म।
● पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता का 1936 में जन्म।
● एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके ई. अहमद का 1938 में जन्म।
● भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का 1958 में जन्म।
● टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का 1970 में जन्म।
● भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा का 1979 में जन्म।
Jharkhand General Knowledge :-
29 अप्रैल को हुए निधन
● दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का 1236 में निधन हुआ।
● 1958 में उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का निधन।
● 1960 में हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन।
● 1979 में भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का निधन।
● 1997 में भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर आर. एन. मल्होत्रा का निधन।
● 1999 में भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का निधन।
● 2010 में गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका का कमलादेवी शुक्ला निधन।
29 अप्रैल के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस
● अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
Jharkhand General Knowledge :-
0 Comments